देवीपाटन में भंडारे में शामिल हुए राधेश्याम वर्मा, महंत मिथलेश नाथ योगी के सान्निध्य में हुआ कन्या पूजन
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला, बलरामपुर।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शक्तिपीठ माँ पाटेश्वरी देवी मंदिर, देवीपाटन में शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूज्य महंत श्री मिथलेश नाथ योगी जी के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष, एनएमओ बलरामपुर राधेश्याम वर्मा ने सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य महंत श्री मिथलेश नाथ योगी जी ने विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक माँ पाटेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित करने तथा कन्या पूजन के साथ किया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धा और सेवा का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर राधेश्याम वर्मा ने पूज्य महंत मिथलेश नाथ योगी जी से स्नेहिल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने महंत जी के धर्म, अध्यात्म, सेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके सान्निध्य में होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन सनातन परंपराओं को मजबूत करने के साथ समाज में सेवा, सद्भाव और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं।राधेश्याम वर्मा क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए पहचाने जाते हैं। आमजन से आत्मीय संवाद और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देना उनके सार्वजनिक जीवन की प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने प्रसाद ग्रहण कर माँ पाटेश्वरी से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। राधेश्याम वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखते हुए समाज को सेवा और सद्भाव का सकारात्मक संदेश देते हैं।