Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का किया गया आयोजन

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ,अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर सहित उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा निवर्तमान पुलिस अधीक्षक के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सादर विदाई की गई

बलरामपुर। आज दिनांक 30.08.2026 को पुलिस कार्यालय बलरामपुर में निवर्तमान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद झांसी के पद पर स्थानांतरण होने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय सहित सभी अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह का शुभारम्भ निवर्तमान पुलिस अधीक्षक के स्वागत से हुआ, जहां समस्त अधिकारी,कर्मचारीगण द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह के दौरान पुलिस कार्यालय का माहौल भावुक एवं सम्मान से भरा रहा।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा अपने वक्तव्य में नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार को नवीन दायित्व, उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि आपके द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान जनपद बलरामपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु कई उत्कृष्ट कार्य किया गया। अपराध एवं अपराधियों पर कठोर अंकुश, महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति को प्रभावी बनाना, जनसुनवाई को प्राथमिकता, यातायात व्यवस्था में सुधार, नशा एवं साइबर अपराध के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर बलरामपुर पुलिस को नई पहचान दिलाई गई एवं जनता से सीधे संवाद के कारण आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय द्वारा अपने वक्तव्य में महोदय के नेतृत्व में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला। उनका अनुशासित, ऊर्जावान एवं न्यायप्रिय नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। समस्त क्षेत्राधिकारीगण व अन्य अधिकारियों ने भी महोदय के कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक ने सदैव टीम भावना से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा निवर्तमान पुलिस अधीक्षक को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। तत्पश्चात समस्त थाना प्रभारी,शाखा प्रभारीगण एवं पुलिस कर्मियों द्वारा महोदय को बधाई देते हुए नवीन दायित्व, उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं गई।निवर्तमान पुलिस अधीक्षक ने अपने विदाई संबोधन में कहा कि बलरामपुर में बिताया गया कार्यकाल उनके हृदय के बेहद करीब रहेगा। यहां की जनता का अपार स्नेह, पुलिस परिवार का सहयोग एवं मीडिया बंधुओं का सकारात्मक समर्थन उन्हें सदैव याद रहेगा। उन्होंने कहा कि बलरामपुर पुलिस परिवार ने जिस निष्ठा एवं समर्पण से कार्य किया है, वह सराहनीय है। उन्होंने सभी से अपील की कि इसी प्रकार ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा करते रहें। पुलिस अधीक्षक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जहां भी रहेंगे, बलरामपुर के अनुभव उनके लिए मार्गदर्शक रहेंगे। समारोह में क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी उतरौला,लाइंस डॉ जितेन्द्र कुमार ,क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल, क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष, यातायात प्रभारी, पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं के अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.