नाबालिग को बहला-फुसलाकर भागने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
रेहरा बाजार, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व मे आज दिनांक 30.08.2026 को थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना रेहरा बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 215/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित नाबालिग अपहृता की सकुशल बरामदगी कर वांछित अभियुक्त मो0 जुबेर पुत्र मो0 नईम निवासी ग्राम रेहरा माफी थाना गैड़ास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायलय रवाना किया गया।