Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

श्रद्धा के साथ मनाया गया हल षष्ठी व्रत, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा उपवास

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्लानगर(बलरामपुर)। क्षेत्र में बुधवार को हल षष्ठी व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाओं ने दिनभर उपवास रखा। सुबह से ही घरों में पूजा-अर्चना की तैयारियां शुरू हो गई थीं।महिलाओं ने विधि-विधान से हल षष्ठी माता की पूजा कर संतान के दीर्घायु होने की कामना की।पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर महिलाएं एकत्र हुईं और सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर हल षष्ठी व्रत की कथा सुनी। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजन सामग्री एकत्र कर भगवान और माता की आराधना की। पूरे दिन क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।सादुल्लानगर क्षेत्र की सोनी मोदनवाल, शीला, सुशीला, सुमित्रा और किरण ने बताया कि हल षष्ठी व्रत माताओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना से व्रत रखती हैं। व्रत को लेकर महिलाओं ने पूरे दिन श्रद्धा और संयम के साथ धार्मिक अनुष्ठान किए।शाम तक पूजा-अर्चना और कथा श्रवण का सिलसिला चलता रहा। महिलाओं ने पूजा के बाद एक-दूसरे को हल षष्ठी पर्व की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.