Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सीएचसी सादुल्लानगर में जल्द शुरू होगी सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा, डीएम ने औचक निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्लानगर(बलरामपुर)। रेहरा बाजार क्षेत्र के सादुल्ला नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का जिलाधिकारी डॉ. बिपिन कुमार जैन ने औचक निरीक्षण किया। अचानक अस्पताल पहुंचे डीएम ने परिसर, विभिन्न चिकित्सा कक्षों, वार्डों और स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी स्थिति परखी। उन्होंने मरीजों को समय से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गर्भवती महिलाओं को मिलेगी स्थानीय स्तर पर ऑपरेशन की सुविधा।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को तत्काल पूर्ण रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जाए, जिससे प्रसूताओं को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाने की परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने ओटी से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं, संसाधन और तैयारियां समय से पूरी कराने पर जोर दिया।डीएम ने लेबर रूम और इमरजेंसी प्रसूति कक्ष का निरीक्षण करते हुए 24 घंटे सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आपातकालीन विभाग को हर समय अलर्ट मोड पर रखने और गंभीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा।ओपीडी और आईपीडी की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने मरीजों की सुचारू जांच, भर्ती वार्डों में बेड एवं परिसर की स्वच्छता तथा आवश्यक दवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण करते हुए डीएम ने कहा कि मरीजों की आवश्यक जांचें अस्पताल परिसर स्थित लैब में ही निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएं।एच 1 एन 1 वार्ड और बीपीएचयू की भी परखी तैयारी।जिलाधिकारी ने एच1एन1 आइसोलेशन वार्ड की तैयारियों का जायजा लेते हुए संक्रामक रोगों से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। इसके अलावा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) के स्थल की भी समीक्षा की।डीएम ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रेहरा बाजार डॉ. विजय भान, डॉ. एम. लाल, डॉ. विकल्प मिश्रा, डॉ. सायमा मोईद सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.