Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

शारदीय नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद विजयादशमी पर देवी प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई

बलरामपुर। शारदीय नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद मंगलवार को विजयादशमी पर नगर में देवी प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। जय मां दुर्गा पूजा केंद्रीय समन्वय समिति के तत्वावधान में नगर और आसपास के क्षेत्रों की प्रतिमाएं वीर विनय चौराहे पर एकत्र हुईं। यहां से निकली शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राप्ती नदी तट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता गेल्हापुर महंत बृजानंद महराज ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटू राम, जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, अपर जिलाधिकारी संदीप केला, शिव नारायण सिंह, सदर एसडीएम मनोज कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और समिति के संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव रहे। समिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।समिति की ओर से श्रीराम जन्मभूमि के पक्षकार राजेंद्र सिंह, संरक्षक डॉ. कौशल्या गुप्ता, समिति वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ सभासद संजय मिश्रा कमलेश त्रिपाठी, हरिवंश सिंह, राम बख्श वाल्मीकि, विजय अग्रवाल और डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा का भी स्वागत किया गया।वीर विनय चौराहे पर प्रतिमाओं के एकत्र होने के बाद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। युवा गाजे बाजे और ढोल नगाड़े की धुन पर थिरकते हुए अबीर-गुलाल उड़ाते नजर आए। सदर विधायक पलटू राम, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू और राज कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवा झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।शोभायात्रा वीर विनय से सराय फाटक, सब्जी मंडी, बर्तन मंडी, गर्ल्स कॉलेज चौराहा, देवी दयाल तिराहा, बड़ा पुल, नई बाजार, चौक और मेजर चौराहे से होते हुए कालीथान के रास्ते राप्ती नदी तट पहुंची। यहां विधि-विधान से देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन का सिलसिला देर तक चलता रहा।अतिथियों ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं से आपसी प्रेम, सौहार्द और शांति के साथ शोभायात्रा निकालने की अपील की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन की ओर से पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम का संचालन संजय शुक्ला ने किया।कार्यक्रम के दौरान संजय शर्मा, डॉ तुलसीश दुबे, महामंत्री राम कृष्ण सिंह लड्डू, अंकुर चौहान, डॉ अजय सिंह पिंकू, संजय श्रीवास्तव, डीपी सिंह, बाबू लाल, संदीप मिश्रा, अवधेश पाण्डेय, गौरव मिश्रा सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.