अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
गैंडास बुजुर्ग बलरामपुर।दिनांक 01.09.2026 को वादिनी निवासिनी थाना गैण्डास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर द्वारा थाना गैण्डास बुजुर्ग पर दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कि अभियुक्त अब्दुल मजीद पुत्र रफीक निवासी ग्राम कुल्ली डीह थाना गैण्डास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर द्वारा बहला फुसलाकर वादिनी की इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती सम्बन्ध बनाना तथा शारीरिक सम्बंध बनाते समय वादिनी का अश्लील फोटो एवं वीडियो बना लेना तथा बार – बार फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वादिनी की इच्छा के विरुद्ध कई बार शारीरिक संबंध बनाना तथा दिनांक 29.08.2026 को वादिनी के पति के पास फोन कर अश्लील फोटो व वीडियों वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रूपये की माँग करने के संबंध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0074/2026 धारा 64(2)m/308(3)/351(2) बी.एन.एस. पंजीकृत कराया गया था।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रताप सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग हरीश सिंह के नेतृत्व मे थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अब्दुल मजीद पुत्र रफीक निवासी ग्राम कुल्ली डीह थाना गैण्डास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर को मु0अ0सं0 0074/2026 धारा 64(2)m/308(3)/351(2) बी.एन.एस. में आज दिनांक 03.09.2026 को बहद ग्राम बैदौला मे नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।