Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

समाजसेवी सुरेश यादव के नेतृत्व में कृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य पदयात्रा, गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे

रिपोर्ट -ब्यूरो आचार्य स्कंद दास अयोध्या धाम

अयोध्या। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के रामपुर हलवारा स्थित आर पैलेस से भव्य पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा रामपुर हलवारा से शुरू होकर दर्शन नगर होते हुए पुन: आर पैलेस पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुरेश यादव रहे। आयोजन की जिम्मेदारी संदीप यादव ने संभाली। युवाओं की बड़ी भागीदारी ने पदयात्रा में विशेष उत्साह भरा।सुरेश यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अत्याचार और अधर्म के विरुद्ध संघर्ष कर अत्याचारियों का अंत किया। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए संकल्प लेना चाहिए कि अयोध्या की धरती पर किसी के साथ अन्याय और अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण उनके आराध्य हैं। दोनों ने समाज को सत्य, न्याय, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है।उन्होंने कहा कि समाजसेवा उनके लिए केवल राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। जरूरतमंदों की मदद, गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सहयोग और बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना उनके सामाजिक कार्यों का हिस्सा रहा है।आयोजक संदीप यादव ने कहा कि सुरेश यादव लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और गांव, गरीब व जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते हैं। उन्होंने बताया कि एक समय व्यवस्थाओं के कारण जन्माष्टमी की पदयात्रा निकालना मुश्किल हो गया था। उस समय सुरेश यादव ने सहयोग का भरोसा देते हुए यात्रा बंद न करने की बात कही। उनके सहयोग से यह धार्मिक यात्रा लगातार जारी है।संदीप यादव ने दावा किया कि सुरेश यादव ने समाजसेवा के माध्यम से हजारों बेटियों को साइकिल उपलब्ध कराने, गरीब बच्चों की स्कूल फीस में सहयोग करने और जरूरतमंद परिवारों की सहायता सहित कई कार्य किए हैं। उन्होंने सुरेश यादव को अयोध्या विधानसभा से विधायक बनाए जाने की मांग करते हुए कहा कि जनता के बीच रहकर सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले व्यक्ति को जनप्रतिनिधित्व का अवसर मिलना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीकृष्ण से अयोध्या और पूरे समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव की कामना की गई।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.