Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

एक शाम शिक्षकों के नाम’ में गुरुजनों का हुआ सम्मान, डॉ. राधाकृष्णन को किया नम

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को हनोमान प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेहरा बाजार की ओर से ‘एक शाम शिक्षकों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान करते हुए उनके योगदान को याद किया गया।आयोजन की शुरुआत शिक्षकों के स्वागत से हुई। प्रबंधक डॉ रजत वर्मा ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को बुके भेंट कर स्वागत किया।इसके बाद प्रबंधक,शिक्षकों ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ रजत वर्मा ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, उनके शैक्षिक विचारों और देश के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि “शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र और भविष्य का निर्माण करने वाला मार्गदर्शक होता है। डॉ. राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा और शिक्षक के सम्मान का प्रेरणास्रोत है।”प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा ने कहा कि “शिक्षक समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उनके सम्मान में इस तरह का आयोजन करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।शिक्षक दिवस केवल एक दिन शिक्षकों को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है।”शिक्षक ऋषभ शुक्ला, प्रेम कुमार वर्मा ने कहा कि “समाज में शिक्षक का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है। बदलते समय में शिक्षकों की जिम्मेदारियां और बढ़ी हैं। विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनाने में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम में राजमणि मिश्रा, बीके श्रीवास्तव ,दीपिका मिश्रा,राहुल चौधरी, रोहित वर्मा ,अवधेश कुमार शुक्ला ,अवधेश त्रिपाठी,ज्ञान प्रकाश तिवारी, दीपक सिंह,गुरु सेवक यादव,अरुण कुमार,रामकुमार वर्मा ,अंकिता शर्मा,पूजा वर्मा, अनीता वर्मा, ,खुशबू वर्मा, आरती गुप्ता, सौम्या सिंह, निशा वर्मा, आकृति चौबे, ऋचा गुप्ता, प्रमिला यादव, मानसी यादव,हरी राम वर्मा , रक्षा राम,अनीता देवी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.