Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

शिक्षक दिवस पर कन्हैया लाल वर्मा इण्टर कॉलेज में हुआ भव्य आयोजन

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

नयानगर , बलरामपुर: 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर कन्हैया लाल वर्मा इण्टर कॉलेज नया नगर में शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में भाषण, कविता एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में अनुशासन, मेहनत और संस्कार के महत्व को समझाया।विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल रहा। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। अंत में प्रधानाचार्य चंद्रभान वर्मा ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम में डायरेक्टर डॉ रजत वर्मा,राम देव वर्मा , पवन मौर्या, मनोज ओझा, अशोक ओझा, बालकरन यादव, प्रेम चंद, सुमन वर्मा,अंजनी,मनीषा , अर्चना,सोनिया सिंह, सौरभ,राधेश्याम ,जगरूप,अंजनी,कुसुम,पारुल,दिव्य तिवारी, महक, मुस्कान,भारती, आया , अनिल समेत काफी संख्या में शिक्षक, शिक्षकाएं एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.