किशोरी की संदिग्ध मौत,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला, बलरामपुर।रविवार सुबह लगभग आठ बजे गैंड़ास थाना क्षेत्र की छीतरपारा निवासी झगरू की पुत्री आंचल (13) घर में मृत पाई गई। मृतका के पिता ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बस्ती पैर का ऑपरेशन कराने गये थे। घर पर उनकी पुत्री और नौ वर्ष का पुत्र संस्कार थे। बेटी भी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। जिसका स्थानीय चिकित्सक से इलाज चल रहा था। आज सुबह लगभग आठ बजे उसके मृत होने की खबर के बाद वे बस्ती से यहां आए। संदिग्ध मौत की सूचना के बाद पुलिस भी हरकत मे आ गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घर व आस पास से सबूत संकलित करने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि मृत्यु का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट देखने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।