लेबर चौक पर मेगा कैंप में डीएम ने श्रमिक बंधुओं से किया संवाद
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।निर्माण श्रमिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने एवं उन्हें योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा लेबर चौक, सेखुईया तिराहा पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन द्वारा किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लेबर चौक पर उपस्थित निर्माण श्रमिकों के बीच पहुंचकर संवाद किया। उन्होंने श्रमिकों से उनके कार्य, पंजीयन की स्थिति तथा श्रम विभाग की योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली।जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र निर्माण श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित करते हुए उन्हें शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना प्राथमिकता है।कैंप में श्रम विभाग द्वारा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी श्रमिकों को दी गई। उन्हें बताया गया कि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र निर्माण श्रमिक अपना BOCW पंजीयन अवश्य कराएं।जिन श्रमिकों का BOCW पंजीयन पूर्व से है, उन्हें अपने पंजीयन का समय से नवीनीकरण कराने के लिए भी जागरूक किया गया, जिससे पात्रता के अनुसार उन्हें बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निरंतर प्राप्त होता रहे।कैंप में मौके पर हुआ पंजीयन मेगा कैंप को केवल जागरूकता कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए श्रमिकों को मौके पर ही सेवाओं से लाभान्वित किया गया। CSC के माध्यम से 20 निर्माण श्रमिकों का BOCW पंजीयन कराया गया। श्रमिकों को पंजीयन से संबंधित प्रक्रिया एवं भविष्य में योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के संबंध में भी जानकारी दी गई।श्रमिकों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने की दिशा में भी विशेष पहल की गई। कैंप में 30 निर्माण श्रमिकों के मोबाइल फोन में इंस्टॉल एवं कार्यशील कराया गया। साथ ही उन्हें ऐप के उपयोग तथा इसके माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई।मेगा कैंप के माध्यम से श्रमिकों तक विभागीय सेवाएं सीधे पहुंचाने के साथ ही उन्हें अपने अधिकारों, पंजीयन, नवीनीकरण एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। श्रम विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र निर्माण श्रमिक BOCW से पंजीकृत होकर शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।लेबर चौक पर आयोजित यह मेगा कैंप श्रमिकों को विभागीय योजनाओं एवं डिजिटल सेवाओं से सीधे जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।इस दौरान सहायक श्रमायुक्त व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।