Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

नदी में छलांग लगाने वाली युवती को बचाने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।आज दिनांक 11.09.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा नदी में छलांग लगाने वाली युवती को सकुशल बचाने वाली थाना गौरा चौराहा की रात्रि गस्त टीम हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल मुकेश यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उक्त पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मिंयों का कर्तव्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने नहीं बल्कि सकंट के समय प्रत्येक व्यक्ति के जीवन एवं सुरक्षा की रक्षा करना भी है। पुलिसकर्मियों की तत्परता, साहस एवं मानवीय संवेदनशीलता पुलिस की सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।
रात्रि दिनांक 10.09.2026 को थाना गौरा चौराहा अन्तर्गत पिपरा पुल के पास रात्रि गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल मुकेश यादव ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान एक युवती पिपरा पुल पर पहुंची और अचानक पुल से नीचे नदी में छलांग लगा दी। युवती को नदी में छलांग लगाते देख ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए नदी में उतरकर युवती को सकुशल बाहर निकाला गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल कार्रवाई कर युवती को सुरक्षित नदी में से निकाल कर सकुशल बचा लिया गया। पुलिस द्वारा तत्काल युवती के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर उसके भाई एवं अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों द्वारा युवती व परिजनों की काउंसलिंग की गयी तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए उसे सकुशल उसके भाई के सुपुर्द किया गया।पुलिस टीम की सतर्कता, तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता के चलते समय रहते युवती की जान बचाई जा सकी तथा उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई।बलरामपुर पुलिस आमजन की सेवा एवं सुरक्षा के लिए 24×7 तत्पर है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.