Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

रामलीला के पहले दिन नारद मोह की लीला का भावपूर्ण मंचन

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

अयोध्या धाम से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

सादुल्लानगर,बलरामपुर। रामलीला के प्रथम दिन अयोध्या धाम से आए कलाकारों ने नारद मोह की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक प्रसंगों के मंचन के दौरान श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे।रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। पात्रों के अभिनय और संवादों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम स्थल पर पूरे समय धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने लीला का आनंद लेते हुए भगवान के प्रसंगों से जुड़ी शिक्षाओं को आत्मसात किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सत्येंद्र वर्मा ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों का अभिन्न अंग है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की सीख देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर रमेश चंद्र तिवारी, दीपचंद जायसवाल, विष्णु गुप्ता, रामलोटन गुप्ता, रामबहोर वर्मा, राधेश्याम गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता (कल्लू), अंटू गुप्ता, दिनेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता (पप्पू), नीलेश गुप्ता, जवाहरलाल मोदनवाल, रज्जन गुप्ता, सोनू गुप्ता, संतोष गुप्ता, अरविंद सोनी, अमन गुप्ता, आकाश गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, गम भारती और पीपी मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.