Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

डीएम ने कम्पोजिट विद्यालय कौवापुर की शैक्षिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

डीएम ने विद्यालय में बच्चों से किया संवाद, पठन-पाठन एवं मिड-डे मील की गुणवत्ता की ली जानकारी

बलरामपुर।मतदाता पंजीकरण अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष कैंप के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने विधानसभा तुलसीपुर के कम्पोजिट विद्यालय कौवापुर में शैक्षिक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पठन-पाठन, बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षिक गतिविधियों एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर मिड-डे मील की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए।इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की देखभाल, पोषण, स्वच्छता एवं प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।उन्होंने संबंधित शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाए रखते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी पात्र बच्चों तक सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.