Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

राम के जन्म होते ही पूरा पंडाल जय श्री राम के नारों से गूजा

रिपोर्ट – ए एच खान सिद्धार्थ नगर

नगर पंचायत बढ़नी चाफा अंतर्गत रामदीन जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में आदर्श रामलीला समिति बढ़नी चाफा के तत्वाधान में चल रहे 11 दिवसीय रामलीला मंचन के दूसरी रात कलाकारों ने राम जन्म से लेकर ताड़का वध व अहिल्या उद्धार तक का सुंदर मंचन कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।मंचन की शुरुआत मंगलाचरण एवं श्री राम जन्मोत्सव के अद्भुत दृश्य से हुई जिसमें कलाकारों ने भगवान राम के जन्म की आनंदमई झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाल्यकाल के प्रसंग में राम, लक्ष्मण, भारत और शत्रुघ्न की शिक्षा दीक्षा तथा ऋषि विश्वामित्र के संग वनगमन का दृश्य अत्यंत आकर्षक रहा। जब मंच पर राम ने ताड़का का वध किया तो पूरा पंडाल जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। मंचन में कलाकारों अहिल्या उद्धार का सुन्दर मंचन किया।मंचन कार्यक्रम के पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने समिति के अध्यक्ष श्री रामनेवास यादव जी के साथ अपने संबोधन में उपस्थित सभी दर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम में शांति बनाए रखने की अपील की।इस मौके पर राज कुमार गुप्ता, अमित गुप्ता मनीष श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, तिलक राम कसौधन, ध्रुव राज वर्मा, अतुल देव गुप्ता, रवि प्रताप गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, ऋषि गुप्ता, गोपाल चंद्र गुप्ता, इंद्रजीत यादव, रामकुमार गुप्ता, विकास चौहान, मंटू जायसवाल, रामतेज कसौधन, मुन्नालाल गुप्ता, उमानाथ गुप्ता, जयप्रकाश मौर्य आदि लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.