Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

कूट रचित दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट बनवाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – बलरामपुर केसरी

उतरौला, बलरामपुर।सिराज शाह पुत्र बेचू शाह निवासी ग्राम व पोस्ट पालापुर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के साथ अपने व्यक्तिगत विवरण में परिवर्तन करते हुए प्रथम पासपोर्ट बनावाने के पश्चात पूर्व में जारी पासपोर्ट को छुपाकर दूसरा पासपोर्ट बनवाने के संबंंध में जांच के बाद उप निरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली उतरौला पर मु0अ0स0 154/2026 धारा 336(3)/338/340(2) बीएनएस व 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम 1967 पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उतरौला अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली उतरौला पर पंजीकृत मु0अ0स0 154/2026 धारा 336(3)/338/340(2) बीएनएस व 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम 1967 से संबंधित अभियुक्त सिराज शाह पुत्र बेचू शाह निवासी ग्राम व पोस्ट पालापुर थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.