Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस अधीक्षक ने यातायात माह नवंबर-2026 का किया शुभारंभ

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बलरामपुर।आज दिनांक 01.11.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात जागरूकता रैली को थाना कोतवाली नगर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।कार्यक्रम में यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित जनपदीय पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।यातायात माह का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना है।इस दौरान आमजन को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने एवं सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर बहुमूल्य जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात विजय कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह व अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.