एक अदद अवैध तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा अपराध,अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सन्तोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व मे आज दिनांक 04.11.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा त्यौहार के दृष्टिगत वाहन चेंकिग के दौरान अभियुक्त गौरव प्रताप सिंह पुत्र कुंवर भीम सिंह निवासी तुलसीपार्क थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गेल्हापुर बंधा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा 01 अदद मोटरसाइकिल पल्सर अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 253/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया ।