Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

शोकाकुल परिवारों से मिले पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, जताई संवेदना

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्लानगर/बलरामपुर। भाजपा के पूर्व सांसद एवं कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को सादुल्लानगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दो शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों को ढांढस बंधाया।पूर्व सांसद सबसे पहले प्रदेश परिषद सदस्य एवं गौरा विधानसभा प्रभारी रमेश चंद्र तिवारी के निज निवास पहुंचे। यहां उन्होंने बीमारी के चलते दिवंगत हुई उनकी भतीजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही।इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. बहरैची गुप्ता के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। स्व. गुप्ता के छोटे भाई एवं ग्राम प्रधान रमेश गुप्ता को ढांढस बंधाते हुए कहा कि बहरैची गुप्ता ने संगठन के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य किया। संगठन के प्रति उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार सुख-दुःख की हर घड़ी में अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है।इस दौरान हरिवंश सिंह, मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रताप गुप्ता, मंडल महामंत्री राधेश्याम गुप्ता, रामलौटन गुप्ता, बजरंगी यादव, आशीष गुप्ता और राम बहोर गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.