मद्दों भट्ठा बाजार में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का भव्य स्वागत, उमड़ी समर्थकों की भीड़
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सादुल्ला नगर(बलरामपुर)। क्षेत्र के मद्दों भट्ठा बाजार में गुरुवार देर शाम पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। अमघटी के पास श्याम जी वर्मा के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूर्व सांसद की एक झलक पाने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।पूर्व सांसद के आगमन की सूचना मिलते ही स्वागत स्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। देर शाम तक कार्यक्रम स्थल पर लोगों की आवाजाही बनी रही। उनके दौरे को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज रहीं।स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी (सरायखास) श्याम जी वर्मा ने की। उन्होंने पूर्व सांसद को फूल-मालाओं से सम्मानित कर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर भगवान पूजन पटेल (मंडल उपाध्यक्ष), संदीप वर्मा, पंचम वर्मा, रंजीत यादव, रमेश गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, मुरलीधर निषाद, सावल वर्मा, अरविंद वर्मा, विनोद कुमार वर्मा, राम लौटान वर्मा, महमूद प्रधान और राममूर्ति प्रजापति सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।