राजतिलक के साथ हुआ बढ़नी चाफा के रामलीला मंचन का समापन
रिपोर्ट – ब्यूरो सिद्धार्थनगर
नगर पंचायत बढ़नी चाफा अंतर्गत रामदीन जूनियर हाई स्कूल प्रांगण मैं आयोजित 11 दिवसीय श्री रामलीला मंचन का कार्यक्रम बीती रात राजतिलक के सुंदर मंचन के साथ संपन्न हो गया।इस रात कलाकारों ने दिखाई कि रावण के संघार के बाद युद्ध की समाप्ति हुई। राम लक्ष्मण माता सीता सभी अयोध्या पधार चुके हैं। अयोध्या में प्रभु श्री राम के राज्य अभिषेक की तैयारी जोरों पर चल रही है। चारों तरफ खुशी की लहर व हर्ष देखने को मिल रहा है। बड़े ही धूमधाम से व देवी देवताओं के आशीर्वाद से भव्य राज्याभिषेक की जाती है। इस प्रकार प्रभु रामचंद्र अयोध्या के राजा बनाए जाते हैं।मंचन के पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहां कि राम लीला के मंचन से राम के आदर्शों पर चलने की सीख मिलती है। राम की लीला के दर्शन से मानव के अपने कर्तव्यों एवं निष्ठा का बोध होता है।इस मौके पर धर्मराज वर्मा, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश वर्मा, रामनिवास यादव, अतुल कमल, संजय गुप्ता, ऋषि गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, रामनिवास यादव, राजकुमार गुप्ता, रामकुमार कसौधन, जेपी मोरिया, ध्रुव राज वर्मा, इंद्रजीत यादव, उपेंद्र यादव, मंटू जायसवाल, दीपक जायसवाल, रवि कुमार गुप्ता अमर गुप्ता आदिलो को उपस्थित रहे ।