Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

परसपुर के ‘जादूगर मिस्टर इंडिया ‘, को श्रीलंका मैजिक सोसायटी ने किया सम्मानित

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

​परसपुर (गोंडा): गोंडा जनपद के विकास खंड परसपुर अंतर्गत एक छोटे से मजरे हरदिहा सपौर से निकलकर जादू की दुनिया में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रसिद्ध जादूगर मिस्टर इंडिया को एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें श्रीलंका मैजिक सोसायटी (Sri Lanka Magicians Society – SLMS) द्वारा आयोजित ‘ऑनलाइन इंटरनेशनल मैजिक कम्पटीशन’ के ज्यूरी बोर्ड के सदस्य (ज्यूरी बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।​12 नवंबर 2026 को श्रीलंका मैजिक सोसायटी के अध्यक्ष लुकरुवंन सुजीवा द्वारा हस्ताक्षरित आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया भर के प्रतिभागियों के जादुई कौशल का मूल्यांकन करने के लिए जादूगर मिस्टर इंडिया ने निर्णायक मंडल (ज्यूरी) में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।​परसपुर ब्लॉक के छोटे से गांव हरदिहा सपौर से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ज्यूरी सदस्य बनना न केवल जादूगर मिस्टर इंडिया के लिए, बल्कि पूरे गोंडा जनपद और भारतीय जादू कला जगत के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, कला प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.