Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

विशेष यातायात जागरूकता अभियान एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

हेलमेट और सीट बेल्ट अपनाएं, सड़क दुर्घटनाओं से जीवन बचाएं,नशे में वाहन कभी न चलाएं, सुरक्षित अपने घर पहुंच जाएं

बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी यातायात विजय कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यातायात माह नवम्बर 2026 के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात सुभाष मौर्य द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर विशेष यातायात जागरूकता अभियान एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान आमजन, व्यापारियों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को प्रेरित किया गया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवारजनों, मित्रों एवं परिचितों को भी नियमों के प्रति जागरूक करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।इस दौरान सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता एवं गोल्डन ऑवर के संबंध में भी विशेष जानकारी दी गई। बताया गया कि दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा घायल व्यक्ति के जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने से उसकी जान बचाई जा सकती है। पुलिस द्वारा अपील की गई कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति की यथासंभव तत्काल सहायता करें, उसे शीघ्र नजदीकी अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें। मदद करने वाले व्यक्ति से पुलिस द्वारा कोई पूछताछ,परेशान नहीं किया जाएगा, यह गुड समैरिटन (नेक व्यक्ति) कानून के तहत सुरक्षित है।दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव मानक हेलमेट का प्रयोग करें तथा पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाएं।शराब अथवा किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर कभी भी वाहन न चलाएं।चारपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं सभी यात्रियों द्वारा सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, कॉल पर बातचीत, मैसेज पढ़ने अथवा भेजने से बचें।निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा यातायात संकेतों, सिग्नल एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।वाहन चलाते समय जल्दबाजी एवं लापरवाही न बरतें तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखें।सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आएं और समय से चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करें।यातायात पुलिस बलरामपुर की आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करें। आपकी थोड़ी सी सावधानी किसी का जीवन बचा सकती है।सुरक्षित चलें, सतर्क रहें और सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.