संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला(बलरामपुर ) दिनांक 13 नवंबर 2026 को श्रीमती विभा शर्मा, उम्र 21 वर्ष, पत्नी कन्हैया शर्मा, निवासी ग्राम छोटकाडीह, मोहम्मदपुर बंजरहा, थाना गैड़ास बुजुर्ग, समय लगभग रात 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं। इनकी शादी 4/5 जून 2025 को हुई थी।मृतका के पिता भारत लाल शर्मा पुत्र शंकर, निवासी ग्राम मिश्रीरडीह, अमहवा, थाना रेहरा बाजार ने आरोप लगाया है कि -कन्हैया शर्मा पति पुत्र राम किशोर,रामकिशोर शर्मा ससुर पुत्र झब्बर,रामकली सास पत्नी रामकिशोर
द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।मामले में पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।