Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बाल दिवस पर माडर्न शीला विद्यालय में उमड़ा उत्साह का सैलाब, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा; सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

मौर्या गंज बलरामपुर।माडर्न शीला शिक्षा निकेतन विद्यालय में 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान उनके जीवन, विचारों तथा बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह और योगदान को याद किया गया।इसके उपरांत विद्यालय परिसर में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाए। बच्चों ने स्वयं अपने हाथों से स्वादिष्ट व्यंजन एवं खान-पान की वस्तुएँ तैयार कर उनकी बिक्री की। पोहा, झालमुरी,भेलपुरी,पकवान एवं अन्य खाद्य पदार्थों के स्टॉल बच्चों और आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने स्वयं खरीद-बिक्री एवं लेन-देन की जिम्मेदारी संभालते हुए व्यावहारिक ज्ञान, आत्मविश्वास और उद्यमशीलता का परिचय दिया।बाल मेले के साथ-साथ विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य, गीत-संगीत एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मस्तराम मौर्या एवं प्रधानाचार्य जी.पी. वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बाल दिवस बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और सपनों को प्रोत्साहित करने का विशेष अवसर है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना तथा व्यावहारिक ज्ञान का विकास करते हैं।कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक आर.आर. वर्मा, अमन गुप्ता, सौरभ वर्मा, दिलीप वर्मा, रीना सिंह, किरन चौहान, सरस्वती, निशा मौर्या,निशा एवं अंजनी का सराहनीय योगदान रहा।अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बच्चों की मुस्कान, उत्साह और प्रतिभा से सजा यह बाल दिवस समारोह सभी के लिए यादगार बन गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.