Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष पंडित यदुनंदन मिश्र ने सपरिवार वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का किया सम्मान, कंबल बांटकर साथ किया भोजन

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

‘एक शाम बुजुर्गों के नाम’ कार्यक्रम में बुजुर्गों के बीच बिताए आत्मीयता के पल, लिया आशीर्वाद

बलरामपुर। सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष पंडित यदुनंदन मिश्र ने अपने परिवार एवं सहयोगियों के साथ आबर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का सम्मान किया। ‘एक शाम बुजुर्गों के नाम’ कार्यक्रम के तहत उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी पीड़ा व समस्याओं को करीब से समझा।

इस दौरान बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए। इसके बाद सभी ने उनके साथ बैठकर भोजन किया और बातचीत कर उन्हें अपनापन महसूस कराया। पंडित यदुनंदन मिश्र ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान, सेवा और देखभाल करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। अपनों से दूर रह रहे बुजुर्गों के बीच कुछ समय बिताकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का यह एक छोटा सा प्रयास है।कार्यक्रम में शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह, संस्कार भारती जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश तिवारी, यूटा के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम. फैजान अंसारी, जिला संयोजक अभिषेक ओझा, जिला कोषाध्यक्ष पीयूष शर्मा, जिला संगठन मंत्री कौशल कुमार, जिला मीडिया प्रभारी सचिन शुक्ला, अभिषेक कुमार गुप्ता, अमरेश तिवारी, ओम प्रकाश दुबे एवं नन्हे विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.