Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

अटल भवन में राधेश्याम वर्मा का सम्मान, संगठन के प्रति समर्पण को बताया अपनी ताकत

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा में क्षेत्रीय सह-शोध प्रमुख की जिम्मेदारी मिलने के बाद राधेश्याम वर्मा का बुधवार को बलरामपुर स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन में आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष प्रिंस वर्मा, महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर राधेश्याम वर्मा ने सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन का स्नेह और विश्वास उनके लिए गौरव के साथ-साथ नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण से निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि सभी का सहयोग और आशीर्वाद उनकी शक्ति है।समाजसेवा से बनाई अलग पहचान।राधेश्याम वर्मा ने समाजसेवा और जनसंपर्क के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। क्षेत्र में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के बीच उनकी सक्रियता और सहज उपलब्धता उन्हें जनमानस से जोड़ती है। सामाजिक कार्यों के जरिए लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनने की उनकी पहल ने उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी पहचान दिलाई है। भाजपा संगठन में मिली नई जिम्मेदारी को उनके सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। क्षेत्रीय सह-शोध प्रमुख के रूप में उनसे संगठनात्मक कार्यों को मजबूती देने और पिछड़ा वर्ग मोर्चा की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा है।संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का संकल्प।राधेश्याम वर्मा ने कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उनकी नई जिम्मेदारी से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। समाजसेवा, जनसंपर्क और संगठन के प्रति सक्रियता के साथ आगे बढ़ते हुए राधेश्याम वर्मा ने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.