मारपीट की घटना में हुई मृत्यु से संबंधित 03 अभियुक्त गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी अभिरक्षा में लिया गया
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला ,बलरामपुर।दिनांक 21.11.2026 को वादिनी श्रीमती नाजमा बानो पत्नी अलमदार हुसैन निवासी मोहल्ला गांधी नगर, बरदही बाजार, उतरौला, जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली उतरौला पर तहरीर दी गई कि वादिनी की बकरी विपक्षीगण की छत पर चली जाने की बात को लेकर विपक्षीगण अरुन कुमार वर्मा पुत्र जगदम्बा प्रसाद वर्मा,अजय कुमार वर्मा पुत्र जगदम्बा प्रसाद वर्मा,अध्यान्त पटेल उर्फ कुल्लू पुत्र अरुन कुमार,बाल अपचारी निवासीगण तिलहर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर हाल पता मो0 गाँधी नगर बरदही बाजार उतरौला जनपद बलरामपुर द्वारा एकराय होकर वादिनी, उसके पति अलमदार हुसैन एवं पुत्र मो0 आलिम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली उतरौला पर मु0अ0सं0 162/2026 धारा 115(2) /351(3)/ 352 BNS पंजीकृत किया गया। मारपीट में घायल अलमदार हुसैन को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में घायल अलमदार हुसैन की मृत्यु हो गई। मृतक के शव का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरान्त अभियोग में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिए गए दिशा-निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 24.11.2026 को थाना कोतवाली उतरौला पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 162/2026 धारा 115(2)/ 351(3)/ 352/ 105 बढ़ोत्तरी धारा 105 बीएनएस BNS से संबंधित अभियुक्तगण अरुन कुमार वर्मा पुत्र जगदम्बा प्रसाद वर्मा, अजय कुमार वर्मा पुत्र जगदम्बा प्रसाद वर्मा, अध्यान्त पटेल उर्फ कुल्लू पुत्र अरुन कुमार वर्मा निवासीगण तिलहर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर हाल पता मो0 गाँधी नगर बरदही बाजार उतरौला जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया, बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोग व विपक्षी आपस मे पडोसी है, मकान व छत आपस में सटा हुआ है। उनकी बकरी छत से हमारे छत पर जाकर छत पर रखी गयी सूखने हेतु गेहूं को खा लिया था। इसी बात पर कहा सुनी हुई थी। इसी बात को लेकर वाद विवाद व उक्त घटना हो गयी।