चोरी के सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।दिनांक 23.11.2026 को वादी बबलू कश्यप पुत्र हरिगोपाल कश्यप निवासी ग्राम पिपरिहा जमुनी थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 03.04/112026 की रात्रि मे प्रार्थी के गाँव के बाहर उत्तर दिशा में स्थित मरही माता मन्दिर मे लगी घंटियों को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है, जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पचपेड़वा पर मु0अ0स0 161/2026 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा उक्त चोरी की घटना के अनावरण व अभियुक्त गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह थाना पचपेडवा के नेतृत्व मे थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 161/2026 धारा 303(2) BNS से संबंधित अभियुक्त रामप्रकाश भारती पुत्र यशवंत भारती निवासी ग्राम नौबस्ता थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को बेमिहा नौबस्ता के मध्य नहर पुलिया इण्टर लॉकिंग के मोड़ पर आम की बाग के पास से गिरफ्तार कर चोरी किये गये माल को बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।