प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में जनपदीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।राज्यमंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में जनपदीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद केजनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रभारी मंत्री ने कहा कि शासन की मंशानुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए।बैठक में जनप्रतिनिधिगण द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं एवं जनसमस्याओं से जुड़े विषयों को रखा गया।प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विषयों पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री ने शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, निवर्तमान विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलरामपुर धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा , जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।