Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

नवजात शिशु को निर्जन स्थान पर फेंकने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

श्रीदत्तगंज बलरामपुर।दिनांक 17.09.2026 को समय सुबह 5: 25 बजे कॉलर की सूचना पर पीआरवी-5455 मौके पर पहुंची, तो पता चला कि ग्राम-किथुरा, थाना-श्रीदत्तगंज के एक धान के खेत में अनुमानित: 01 दिन का नवजात शिशु सफेद कपड़े में लिपटा हुआ मिला, शिशु की स्थिति अत्यन्त दयनीय व मलिन थी व उसके मुँह में कपड़ा ठूँसा गया था । मानवीय संवेदनाओं के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की पीआरवी टीम के कास्टेबल सुशान्त तिवारी व चालक होमगार्ड विजय सिंह द्वारा तत्काल शिशु को बासुरक्षित धान के बीच खेत से निकालकर सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया था।तदोपरांत संयुक्त चिकित्सालय बलरामपुर महिला प्रसव वार्ड में ले जाकर समुचित चिकित्सकीय उपचार कराया गया था। यदि समय से नवजात को बचाया न गया होता तो शायद उसकी मृत्यु हो जाती। वर्तमान में बच्ची कुशल स्थिति में है। जिसके संबंध में वादी राममिलन पुत्र रामदास (ग्राम चौकीदार) उम्र करीब 56 वर्ष निवासी ग्राम किठुरा गन्नूडीह थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर की तहरीर के अनुसार गाँव की एक लड़की है जो कि गर्भवती थी और पिछले एक-दो महीने से गाँव में नहीं रह रही थी। दिनांक 16/09/2026 की रात्रि में गाँव के कुछ लोगो ने उसे और उसकी माँ को एक नवजात बच्चे के साथ घर जाते देखा था। कुछ लोगो ने उनसे बच्चे के सम्बन्ध में पूछा तो उन लोगो ने कोई जवाब नहीं दिया और घर चले गये। लेकिन अब न तो वो लड़की गर्भवती है और न ही उसके घर में कोई नवजात बच्चा है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह नवजात बच्ची उसी लड़की की ही थी जिसे धान के खेत में फेंक दिया गया था। उक्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाना श्रीदत्तगंज पर मु0अ0सं0 105/2026 धारा 93/109 BNS किया गया था।पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्रांतर्गत धान के खेत में मिली लावारिस नवजात बच्ची के संबंध में गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में तथा थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज योगेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना श्रीदत्तगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 105/2026 धारा 93,109,61(2) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त साजन पुत्र रईस निवासी ग्राम पुरैनिया तलाब थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को ग्राम पुरैनिया तलाब थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर गोण्डा मार्ग पर पुलिस लाइन की तरफ जियो पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय बलरामपुर रवाना किया गया ।उल्लेखनीय है कि उक्त प्रकरण से संबंधित 02 महिला अभियुक्ता को दिनांक 02.10.2026 को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उक्त घटना का आपराधिक षड्यंत्र रचने वाला अभियुक्त साजन पुत्र रईस उपरोक्त घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.