Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का भाजपा जिला मंत्री ज्ञानचन्द्र सोनी ने लिया जायजा, पांच बूथों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्लानगर,बलरामपुर। विधानसभा क्षेत्र उतरौला के सादुल्लानगर मंडल अंतर्गत ग्राम सादुल्लानगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को भाजपा जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा ज्ञानचन्द्र सोनी ने पहुंचकर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 431, 432, 433, 434 एवं 435 पर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 से संबंधित प्रक्रिया की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए एवं पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने, नियमानुसार अपात्र एवं मृतक मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता एवं अन्य विवरणों में पाई जाने वाली त्रुटियों को दूर कराने से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर संपर्क कर ऐसे युवाओं एवं नागरिकों को चिह्नित किया जाए, जो निर्धारित पात्रता पूरी करने के बावजूद अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए हैं। साथ ही पात्र नागरिकों को आवश्यक प्रपत्र भरने और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के लिए जागरूक किया जाए। ज्ञानचन्द्र सोनी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए, ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं सतर्कता के साथ कार्य किया जाना आवश्यक है, जिससे किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए और मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाई जा सके। उन्होंने आगे कहा कि नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ-साथ मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन कराना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इसके लिए क्षेत्र के लोगों को जागरूक करते हुए अभियान को सफल बनाने में सभी को अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 431 से 435 तक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के कार्यों को गंभीरता से पूरा कराने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.