Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मंदिर की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, बच्चों को दुलारा, चॉकलेट भी दी

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोशाला में गुड़-हरा चारा खिलाकर की गोमाता की सेवा

बलरामपुर, 28 नवंबर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किया।उन्होंने मां की आरती उतारी और सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए प्रार्थना की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोशाला में गुड़-हरा चारा खिलाकर गोमाता की सेवा की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को देखकर बच्चे उनके पास पहुंचे, जिस पर उन्होंने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की और चॉकलेट भी दी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोंडा में युवाओं को लैपटॉप प्रदान करने के उपरांत बलरामपुर पहुंचे। उन्होंने देवीपाटन मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और रात्रि विश्राम किया।शनिवार सुबह दर्शन-पूजन के बाद मंदिर में आए श्रद्धालुओं का उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व स्वच्छता की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री गोशाला में भी गए, जहां उन्होंने गुड़-हरा चारा खिलाकर गोमाता की सेवा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं संतों आदि से मुलाकात भी की।इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के लिए प्रस्थान किया। दर्शन-पूजन के दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी गोरखपुर के महंत रविंद्र दास , हनुमानगढ़ी अयोध्या के राजू दास आदि

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.