ट्रक व नेक्सॉन कार की आमने-सामने की टक्कर में 02 व्यक्तियों की मृत्यु व 02 व्यक्ति हुए घायल
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।आज दिनांक 28.11.2026 को समय करीब 08:00 बजे थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चकवा के पास बलरामपुर से बहराइच की ओर जा रहे ट्रक (वाहन संख्या- UP 21 CT 9835) की बहराइच से बलरामपुर की तरफ आ रही नेक्सॉन कार (वाहन संख्या- BR 06 EP 3367) से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे कार सवार 04 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु जिला मेमोरियल अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा अखिलेश कुमार पुत्र बृजकिशोर ठाकुर, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी ठकुराई टोला, बेतिया, वार्ड नं0- 04, सुहारी, जनपद पश्चिमी चम्पारण, बिहार,पूनम देवी पत्नी बृजकिशोर ठाकुर, उम्र करीब 60 वर्ष, निवासी उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया तथा शेष 02 घायलों निष्ठा पुत्री अखिलेश कुमार, उम्र करीब 07 वर्ष, निवासी उपरोक्त,दिव्यांश पुत्र अखिलेश कुमार, उम्र करीब 14 वर्ष, निवासी उपरोक्त का उपचार चल रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।मृतको के शव को कब्जे पुलिस लेकर पंचायतनामा,पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है, शेष घायलों का उपचार जिला मेमोरियल अस्पताल बलरामपुर में चल रहा है, परिजनों को सूचित कर दिया गया है, क्षतिग्रस्त वाहन को मार्ग से हटवाया गया और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।