हनोमन प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस
1 min read
रिपोर्ट -राम चरित्र वर्मा
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,सफल प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
रेहरा बाजार। जिले के रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत हनोमन प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्तर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन हुए। कार्यक्रम मे प्रभारी प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा ने कहा कि हिंदी हमारे देश का गौरव है,हिंदी का सम्मान हमारा सम्मान है। बिना हिंदी के हमारी कोई पहचान नही है। हिंदी भाषा हमारी भावना और संस्कृति को व्यक्त करती है। प्रबंधक डॉ रजत वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की हिंदी हमारी मातृ भाषा है। विश्व मे सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी तीसरे पायदान पर है। निबंध लेखन एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अंत में सभी सफल प्रतिभागी छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का खेल शिक्षक की देख-रेख व मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रभारी चंद्रभान वर्मा,रामदेव वर्मा, सहायक अध्यापक राजमणि मिश्रा, बीके श्रीवास्तव ,प्रेम कुमार वर्मा, ऋषभ शुक्ला,अवनीश कुमार सिंह, महेश्वरी प्रसाद तिवारी, रोहित वर्मा ,अवधेश कुमार शुक्ला, सतीश यादव,दीपिका मिश्रा, अंकिता शर्मा , अवधेश त्रिपाठी,ज्ञान प्रकाश तिवारी, रामकुमार वर्मा, प्रियंका वर्मा,पूजा वर्मा, अनीता वर्मा,खुशबू वर्मा, आरती, सोनिया वर्मा,हरी राम वर्मा ,श्याम सुंदर, अनीता देवी समेत काफी संख्या में छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।