भाजपा मण्डल द्वारा संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम आयोजित
1 min readसंवाददाता – पवन गुप्ता
सादुल्लानगर/बलरामपुर।बलरामपुर जनपद के सादुल्ला नगर मण्डल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो सादुल्लानगर मंडल मे स्थिति तुलसी विद्या मंदिर विद्यालय परिसर में किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित और माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गण और बूथ अध्यक्षाे के साथ साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या मे हिस्सा लिया संविधान गौरव अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान के महत्व और उसके मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना था इस दौरान वक्ताओं ने संविधान के इतिहास उसके निर्माण में योगदान देने वाली महान हस्तियों और संविधान के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डाला यह कार्यक्रम न केवल संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा बल्कि इसने स्थानीय स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई पार्टी कार्यकर्ताओ ने भी इस पहल की सराहना की और कार्यक्रम में हिस्सा लिया कार्यक्रम का नेतृत्व सादुल्ला नगर नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्ष विष्णु प्रताप गुप्ता ने किया मुख्य अतिथि के रूप मे मण्डल प्रभारी मनोज श्रीवास्तव रहे कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र तिवारी, सहकारिता प्रकोष्ठ के निदेशक बहरैची प्रसाद गुप्ता व्यापार मण्डल अध्यक्ष दीपचंद्र जायसवाल,लौकिया महंथ बाबा वीरेंद्रदास,सियाराम सरोज, भाजपा जिला मंत्री सुमित सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय गुप्ता,रमेश चौहान,राजकुमार गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद तिवारी,बजरंगी भोजवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गुड़िया वर्मा जैसे प्रमुख नेताओं की उपस्थिति ने इस अवसर को और भी विशेष बना दिया आस पास क्षेत्रो से आये हुए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थिति रहे और सभी के विचारों को सुना।