Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु डीएम की अभिनव पहल

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

ग्राम बिजयीडीह में डीएम की कोर्ट, लंबित मामलों की सुनवाई करते हुए निस्तारण संबंधी आदेश किए गए जारी

ग्राम स्तर पर एसडीएम एवं तहसीलदार की कोर्ट से भूमि विवादों के निस्तारण में आएगी तेजी

बलरामपुर।जनपद में भूमि विवादों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा नवीन पहल की गई है। इसी क्रम में तहसील तुलसीपुर के ग्राम बिजयीडीह में विशेष कोर्ट का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी ने स्वयं उपस्थित होकर भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की।सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने वादकारियों एवं सभी संबंधित पक्षों की बात गंभीरतापूर्वक सुनी तथा उपलब्ध अभिलेखों एवं तथ्यों के आधार पर विभिन्न मामलों में आदेश पारित किए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तुलसीपुर एवं तहसीलदार द्वारा भी लंबित मामलों की सुनवाई करते हुए निस्तारण संबंधी आदेश जारी किए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद ग्रामीण क्षेत्रों में विवाद एवं तनाव का प्रमुख कारण बनते हैं। ऐसे मामलों के समाधान के लिए प्रशासन गांव स्तर पर पहुंचकर न्याय दिलाने की दिशा में कार्य कर रहा है। ग्राम स्तर पर नियमित रूप से एसडीएम एवं तहसीलदार की कोर्ट लगाए जाने से वादकारियों को तहसील के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे तथा विवादों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित होगा।उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।
इस दौरान उप जिलाधिकारी तुलसीपुर, तहसीलदार, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं वादकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.