जान से मारने की नियत से हमला करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, आलाजख्म बरामद
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।दिनांक 17.06.2026 को आवेदिका श्रीमती…. निवासी विशुनीपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया कि प्रार्थिनी के पति राहुल सोनकर की दुकान पर विपक्षीगण राजू सिंह एवं संजय सिंह भोजन करने के उपरांत बिना भुगतान किए जाने लगे, पैसे मांगने पर विपक्षीगण द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई तथा चाकू से जान से मारने की नीयत से हमला कर प्रार्थिनी के पति को घायल कर दिया जिसको दवा इलाज हेतु जिला मेमोरियल चिकित्सालय बलरामपुर में ले जाया गया जहां से बहराइच रिफर कर दिया गया है।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 145/2026, धारा 109, 352 बीएनएस एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट बनाम राजू सिंह व संजय सिंह पंजीकृत किया गया है ।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 145/2026, धारा 109, 352 बीएनएस एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के वांछित अभियुक्तों राजू सिंह पुत्र राम जग सिंह निवासी ननपुर मजगवा थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर तथा संजय सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी रिसालपुर कोयलरा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को संयुक्त जिला अस्पताल बलरामपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगण की निशांदेही पर आलाजख्म एक अदद चाकू घटनास्थल से बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो दोनो अभियुक्तगण बता रहे हैं कि हम लोगों से गलती हो गयी गुस्से में आकर हम लोगों ने मार दिया था।