पुलिस टीम ने दहेज हत्या के वांछित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
ललिया, बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया डा0 जीतेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष ललिया सत्येन्द्र कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना ललिया में पंजीकृत मु0अ0सं0-63/2025 धारा-80(2)/85 बीएनएस व ¾ डी.पी एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्त शाकिर अली पुत्र कांग्रेस,कांग्रेस पुत्र भगड़े उर्फ रमजान,फरियादुन उर्फ हलीमा पत्नी कांग्रेस निवासीगण ग्राम दुन्दपुर मश0 भरहापारा थाना ललिया जनपद बलरामुर को शिवपुरा रोड से करीब 01 कि0मी0 आगे बरदौलिया रोड पर नहर के किनारे से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर न्यायलय भेजा गया।