Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

विधायक उतरौला के आवास पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का किया गया जोरदार स्वागत

1 min read

रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा

उतरौला (बलरामपुर)।बलरामपुर जिले को राप्ती नदी के बाढ़ से स्थायी रुप से निजात दिलाने के लिए विभागीय अधिकारियों से कार्य योजना मांगी गई है। उक्त जानकारी उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा के आवास पर वार्ता के दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी दीर्घकालिक समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संकल्पित है। केंद्र व प्रदेश सरकार हर समस्या समाधान के लिए जमीनी स्तर पर पहुंच कर कार्य कर रही है। जनप्रतिनिधि व अधिकारी समन्वय स्थापित कर क्षेत्र की समस्या समाधान के लिए प्रयास करते रहे। और सम्बंधित विभाग के मंत्रियों का सहयोग जरुर लें। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्र, विधायक रामप्रताप वर्मा, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, पूर्व विधायक शैलू सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्त, ब्लाक राकेश तिवारी, हेमंत जयसवाल, महिपाल चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, फणीन्द्र गुप्त, कृष्ण कुमार गुप्त, अंकुर गुप्त, विकास गुप्त, संदीप उपाध्याय, विजयपाल वर्मा ,रुपेश गुप्त, ओमप्रकाश, राहुल, हर्षित, दीपक, राजकुमार, दुर्गा प्रसाद, अभिषेक आदि कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। विधायक राम प्रताप वर्मा द्वारा राममंदिर की मूर्ति भेंट किया गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.