मानसून से पहले प्रशासन की बड़ी तैयारी, पहाड़ी नालों पर शुरू होगा कार्य
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
जल प्रबंधन और आपदा नियंत्रण की दिशा में प्रशासन की ठोस पहल
हेंगहा नाले की स्पिल खत्म होने से मिलेगा स्थायी पहल
बलरामपुर।जनपद में वर्षा के दौरान पहाड़ी नालों से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देशन में प्रशासन द्वारा त्वरित, प्रभावी एवं दूरदर्शी पहल की जा रही है।इस क्रम में जनपद के 18 प्रमुख पहाड़ी नालों में सिल्ट सफाई का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है, ताकि वर्षा के समय कोई भी ग्राम अथवा सड़क प्रभावित न हो।हेंगहा नाले पर स्पिल (छोटी धारा) होगी समाप्त बताते चलें कि विकास खंड हरैया सतघरवा अंतर्गत ग्राम बनघुसरी के निकट बहने वाले हेंगहा पहाड़ी नाले में सिल्ट जमा होने के कारण मुख्य स्ट्रीम में स्पिल बनने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे ग्राम पहरुय्या, बनघुसरी सहित आसपास के ग्रामों में कटान एवं जल प्लावन की समस्या सामने आई थी।सिल्ट सफाई कार्य पूर्ण होने के पश्चात यह स्थिति पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और ग्रामवासियों को आवागमन एवं दैनिक गतिविधियों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रशासन एवं बाढ़ खंड द्वारा जनपद के सभी 18 चिन्हित महत्वपूर्ण पहाड़ी नालों की सिल्ट सफाई हेतु कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।इस पहल का उद्देश्य केवल तात्कालिक समस्या का समाधान नहीं, बल्कि दीर्घकालिक जल प्रबंधन एवं आपदा न्यूनीकरण सुनिश्चित करना है।बाढ़ से निपटने में मिलेगी मजबूती,पहाड़ी नालों की सिल्ट सफाई से वर्षा के समय जल निकासी सुचारु होगी,नालों की जल धारण एवं वहन क्षमता बढ़ेगी,जल ग्रामों में फैलने के बजाय सुरक्षित रूप से बाहर निकल सकेगा।
अचानक आने वाली बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा।इससे विकास खंड हरैया सतघरवा के कई ग्राम वर्षा जनित आकस्मिक बाढ़ से सुरक्षित रहेंगे।टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में,हेंगहा नाले में सिल्ट सफाई कार्य हेतु टेंडर प्रक्रिया संचालित है।दिनांक 12 फरवरी को टेंडर खोले जाएंगे, जिसके तत्काल बाद सिल्ट सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।प्रशासन द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि इसी प्रकार जनपद के अन्य चिन्हित पहाड़ी नालों में भी सिल्ट सफाई का कार्य चरणबद्ध रूप से कराया जाएगा, जिससे भविष्य में कटान, जल प्लावन एवं आवागमन बाधा की स्थिति उत्पन्न न हो।पूर्व तैयारी, सतर्कता और ग्रामीण हितों के प्रति प्रतिबद्ध।प्रशासन बाढ़ की पूर्व तैयारी, सतर्क दृष्टिकोण एवं ग्रामीण हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और प्राकृतिक जल प्रवाह को सुव्यवस्थित कर जनपद को सुरक्षित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।