Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सरयू नहर में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने गई बड़ी बहन भी डूबी

रिपोर्ट – रामरूप यादव

गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)।जनपद के गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। सरयू नहर में नहाने गई दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।इटईरामपुर सकडिहवा गांव निवासी अकबर अली की बेटियां नसरीन (10) और महजबीन (7) घर के पास सरयू नहर में सूबनजोत पुल के पास नहाने गई थीं। नहाते समय छोटी बहन महजबीन अचानक गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए बड़ी बहन नसरीन भी नहर में कूद गई, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गईं।बच्चियों के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद दोनों को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।बताया जाता है कि बच्चियों के पिता अकबर अली मुंबई में टेंट हाउस में काम करते हैं, जबकि बड़ा भाई तौफीक अहमद भी वहीं मजदूरी करता है। परिवार में दोनों मृतक बहनों के अलावा दो बड़ी और एक छोटी बहन और हैं।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.