पेहर बाजार के युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी
संवाददाता – करीम खान
गोण्डा/धानेपुर।थाना धानेपुर क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रापारा के पास देवरदा मार्ग पर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक बलरामपुर जनपद के पेहर बाजार में चाय की दुकान करता था।जानकारी के अनुसार शनिवार को स्थानीय लोगों ने इंद्रापारा के पास सड़क किनारे एक पेड़ से युवक का शव लटका देखा। घटना की सूचना तत्काल धानेपुर पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जा रहा है कि मृतक बलरामपुर जिले के पेहर बाजार में चाय की दुकान चलाता था। हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।थाना धानेपुर पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने और परिजनों से संपर्क करने के साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है।