Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

जिलाधिकारी ने शिवा नगर लर्निंग सेन्टर में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का किया निरीक्षण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों तथा हाईरिस्क प्रेग्नेन्सी वाली महिलाओं का चिन्हींकरण एवं शत-प्रतिशत टीकाकरण के दिए निर्देश

बलरामपुर।जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बुधवार को ब्लाक हर्रैया सतघरवा अन्तर्गत ग्राम पंचायत शिवा नगर लर्निंग सेन्टर में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस में टीकाकरण, कुपेाषित बच्चों की पहचान, डचच जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं टीकारण तथा पोषण कार्य, आयुष्मान, गोल्डेन तथा आभा कार्ड की अद्यतन स्थिति आदि का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सैम व मैम रजिस्टर, ड्यू लिस्ट, एचआरपी, वैक्सीनेशन रजिस्टर आदि का अवलोकन किया जिसमें निरीक्षण के समय लक्षित 46 के सापेक्ष मात्र 04 बच्चों का टीकाकरण किया गया था। इस पर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित सीएचसी अधीक्षक हर्रैया डाॅ0 रजत शुक्ला को सख्त निर्देश दिए कि वीएचएनडी में सूची के सापेक्ष शत-प्रतिशत बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ ही टीकाकरण कराएं।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लक्षित 46 के सापेक्ष सभी बच्चों का वैक्सीनेशन आगामी सेशन तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराएं। निरीक्षण के समय वीएचएनडी सम्बन्धित कोई भी रजिस्टर अपडेटेड नहीं मिला, जिस पर उन्होंने निर्देश दिए कि अभिलेखों को अपडेट कराएं तथा समुचित प्रबन्धन करें। हाई रिस्क प्रेग्नेन्सी के बारे जानकारी करने पर बताया गया कि उक्त ग्राम पंचायत में कोई भी प्रकरण पहचान में नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान चलाकर गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन किया जाए तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें अनुमन्य सुविधाएं हर हाल में दी जाएं। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान को पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों की पहचान हेतु वीएचएनडी दिवस में लक्षित बच्चों की उपस्थिति प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराएं तथा उनका विधिवत अभिलेखीकरण किया जाए। श्रेणीवार बच्चों के स्वास्थ्यवर्धन हेतु वजन मापन, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, गोल्डेन कार्ड एवं आभा आईडी बनवाएं।निरीक्षण के समय जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी हर्रैया सतघरवा, सीएचसी अधीक्षक, नायब तहसीलदार, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.