पशुओं को क्रूरता पूर्ण ढंग से ले जाने वाले अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला, बलरामपुर।दिनांक 14/15.04.2026 को थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर पर मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि दो पिकप क्रमश UP47AT8972, UP47T9007 पर क्रूरता पूर्वक रस्सी से बांधकर 04 अदद भैस, 04अदद पड़वा, 04 अदद पड़िया को ले जाया जा रहा है इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त पिकप में लदे 04 अदद भैस, 04अदद पड़वा, 04 अदद पड़िया को बनगवा कांटा चौराहा से लगभग 500 मीटर आगे पेहर जाने वाले मार्ग के पास से बरामद किया गया, घटना कारित करने वाले अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया घटना के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 51/26 धारा 3/11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम बनाम अली हुसैन पुत्र लल्लन निवासी महरानीगंज घुसियाना थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा आदि 07 नफर पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 14/15.04.2026 की रात में थाना कोतवाली उतरौला पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र भ्रमण व चेकिंग के दौरान दो अदद बोलेरो पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक जानवर भैंस ले जाने वाले बनगवा कांटा चौराहा से लगभग 500 मीटर आगे पेहर जाने वाले मार्ग से अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0051/26 धारा 3/11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम बनाम अली हुसैन पुत्र लल्लन निवासी महरानीगंज घुसियाना थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा,गंजाहे मुमताज पुत्र नन्हे निवासी पुरानी बस्ती काटा चौराहा ग्राम बनगवा थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर ,सलमान पुत्र मंगरे निवासी घोसियाना मो0 आर्यनगर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर,नसीब अली पुत्र आलम निवासी नवीनगर कालूबनकट थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर , आदिल पुत्र अख्तर अली निवासी बनकटवा ग्राम बनगवा थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर,हसीब पुत्र अज्ञात निवासी मो0 रफीनगर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर,बादशाह पुत्र बड्डी निवासी बनकटवा ग्राम बनगवा थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।