नगर पंचायत बढ़नी चाफा के लाल ने बढाया क्षेत्र का मान
रिपोर्ट – ब्यूरो सिद्धार्थ नगर
इसरो के युविका – 2026 में चयन,क्षेत्र में खुशी की लहर
बढ़नी चाफा।नगर पंचायत बढ़नी चाफा के वार्ड नंबर 3 मोदीनगर निवासी राघवेंद्र प्रताप शर्मा के सुपुत्र अनंत वीर शर्मा का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रतिष्ठित युविका युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम 2026 के लिए चयन हुआ है। इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष और खुशी का माहौल बना हुआ है। अनंत वीर शर्मा देश के हजारों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में से चयनित होकर उन चुनिंदा युवा वैज्ञानिक की सूची में शामिल हुए हैं, जिन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम इसरो की कैच देम यंग पहल के तहत संचालित कार्यक्रम है। जिसका उद्देश्य कक्षा 9 के विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान प्रोद्योगिकी और उसके अनुप्रयोगों के प्रति रुची विकसित करना है। यह दो सप्ताह का पूर्णतया वित्त पोषित आवासी कार्यक्रम है।अनंत शर्मा की इस उपलब्धि से उनके परिवार अथवा विद्यालय व पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। अनंत वीर शर्मा पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर बांसी में कक्षा नवी के छात्र हैं। उनके पिता राघवेंद्र प्रताप शर्मा एक मध्यम वर्गीय किसान है वह माता एक ग्रहणी है उनके पिता राघवेंद्र प्रताप शर्मा बताते हैं कि बेटे की सफलता से पूरा क्षेत्र व परिवार के लोग काफी हर्षित हैं चारों ओर से घनघोर बधाइयां आ रही हैं। नगर पंचायत बढ़नी चाफा के अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने बताया कि यह सफलता क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर राकेश यादव, प्रमोद गौतम मनीष श्रीवास्तव जुग्गीलाल पासवान, मंटू पांडे आदि उपस्थित रहे।