आरटीओ ऋतु सिंह ने निशानेबाजी में जीता स्वर्ण, प्रदेश का नाम किया रोशन
रिपोर्ट – ब्यूरो अयोध्या धाम
अयोध्या। दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद में आयोजित द्वितीय तप स्पोर्ट्स निशानेबाजी प्रतियोगिता 2026 में आरटीओ ऋतु सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अयोध्या व प्रदेश का नाम रोशन किया।13 से 19 अप्रैल तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से 425 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टीम इंडिया के प्रशिक्षक दीपक दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में ऋतु सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।प्रशिक्षक दीपक दुबे ने उन्हें स्वर्ण पदक व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। ऋतु सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व निरंतर अभ्यास को देते हुए कहा कि दृढ़ निश्चय और एकाग्रता से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।उल्लेखनीय है कि ऋतु सिंह इससे पहले भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता व नेशनल मास्टर्स गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।