जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज, एम. पी.पी. इंटर कॉलेज, एम. डी. के. बालिका इंटर कॉलेज एवं बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया निर्बाध एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जाए।यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने हेतु सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।जनपद प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।