परिवार परामर्श केंद्र में 04 पारिवारिक विवादों का हुआ सफल निस्तारण
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवाद संबंधी पत्रावलियों पर बैठक आयोजित की गई।परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत मामलों में सक्रिय मध्यस्थता से पति-पत्नी एवं परिजनों के मध्य आपसी सुलह एवं समझौता कराकर 04 पारिवारिक विवाद का हुआ सफल निस्तारण किया गया। दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद समाप्त करते हुए यह सहमति व्यक्त की कि अब वे सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रेमपूर्वक एक साथ जीवन यापन करेंगे। परामर्शदाताओं द्वारा दोनों पक्षों को यह सलाह दी गई कि वे अपने बड़ों का सम्मान करें एवं जीवन की नई शुरुआत परस्पर समझ और सहयोग से करें।पारिवारिक विवाद निस्तारण में परामर्शदाता देवतादीन दूबे, अरुण कुमार यादव* व थाना प्रभारी पूनम यादव, महिला आरक्षी मनीषा वर्मा, पूजा, गुलअफ्शां बानो व हेमा भारतीय का विशेष योगदान रहा।शरीफा बेगम बनाम इलियास शाह निवासी थाना महराजगंज तराई बलरामपुर,जगरानी बनाम राजकुमार निवासी थाना ललिया बलरामपुरसोनम कुमारी बनाम जयन्त प्रताप सिंह थाना को0 नगर बलरामपुर,मो0 शरीफ बनाम रोशनी थाना कोतवाली नगर बलरामपुर परिवारिक सौहार्द व नारी सम्मान की दिशा में बलरामपुर पुलिस की सराहनीय पहल।